फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loksabha elections will be fought between nationalist and anti-national forces: Nitin Patel

लोकसभा चुनाव राष्ट्रवादी व राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच होगा : नितिन पटेल

Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Loksabha elections will be fought between nationalist and anti-national forces: Nitin Patel
शामली। गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच होगा। नितिन पटेल ने कहा कि पार्टी की कई राज्यों में सरकार है।
विज्ञापन

नितिन पटेल बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं की देन है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश की हर इमारत पर भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति का शिखर छू रहा है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां कार्यकर्ताओं ने किस तरह परिश्रम किया। हर चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव बिल्कुल सिर पर है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी है। नरेंद्र मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जितानी हैं। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के कार्यों को बेहतर करने के लिए उनके सुझाव लिए। संगठन हित के विषय पर उनके साथ चर्चा की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी है। इसलिए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की और सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इससे पहले बैठक का शुभारंभ नितिन पटेल, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला प्रभारी अजय शर्मा व जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री और जनसंपर्क महाभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक पुनीत द्विवेदी ने किया। सुरेश शर्मा, पवन तरार, पवन नामदेव, रामजीलाल कश्यप, मनोज शर्मा, राजन बत्रा, मांगेराम शर्मा, सतबीर वर्मा, राजेंद्र आचार्य, सर्वेश वर्मा, पवन बजरंगी, देशपाल राणा, सुनील सिंभालका, पूरन जाटव, ओमपाल पत्रकार, इंद्रपाल, कृष्णलाल जुनेजा, राजीव बंसल, यशपाल पंवार, पवन कांबोज, सुनील सैनी, नरेश सैनी, ज्ञानेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed