फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP LS Election Live: यूपी की कैराना सीट पर वोटर्स मुद्दे क्या? सत्ता के संग्राम में देखें चाय पर चर्चा

Wed, 27 Mar 2024 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Mar 2024 11:50 AM IST
खास बातें

Shamli UP Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम शामली के कैरान पहुंच गई है। यहा चाय पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Shamli Lok Sabha Election 2024 Live Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Karaana and Shamli up News
Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:55 AM, 27-Mar-2024
'युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए'

चाय की चर्चा के दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि जिले में शांति रहनी चाहिए। वहीं, एक युवा ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। युवक ने कहा कि लोगों को रोजगार के लिए अपना शहर छोड़कर दूसरे शहरों में काम करने जाना पड़ता है। कहा कि युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए।
10:43 AM, 27-Mar-2024

'गरीबों को मुफ्त राशन दे रही सरकार'

मतदाताओं ने कहा कि सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। बसपा का क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं है। रालोद ने भाजपा से गठबंधन करके अपनी विश्वसनीयता खोई है। युवाओं के अंदर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का गुस्सा भी देखा गया। युवाओं ने क्षेत्र में मेडिकल कालेज, गर्ल्स उच्च शिक्षा कॉलेज, खेल का मैदान बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
10:30 AM, 27-Mar-2024

'योगी सरकार के शासन में गुंडे जेल के अंदर'

सपा प्रत्याशी इकरा हसन के बारे में कहा कि वो नया चेहरा हैं और शिक्षित युवा है। इकरा हसन का परिवार का सपोट करता है। इसलिए उनका झुकाव इकरा हसन की और है। वहीं मतदाताओं ने यह भी कहा कि मोदी और योगी सरकार के शासन में गुंडे जेल के अंदर चले गए। यहां कानून व्यवस्था की स्थिती अच्छी है। 
10:25 AM, 27-Mar-2024

मतदाताओं से उनके मन की बात पूछी

बुधवार सुबह कैराना में कलस्यान चैपाल के सामने चाय की दुकान पर अमर उजाला की सत्ता संग्राम टीम ने मतदाताओं से उनके मन की बात पूछी। इस दौरान मतदाताओं ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चैधरी चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच बहुत कम आएं। 
10:22 AM, 27-Mar-2024

'सत्ता संग्राम' में खुलकर बोले मतदाता

सुबह आठ बजे चाय की दुकान पर अमर उजाला की सत्ता संग्राम टीम के सामने मतदाताओ ने खुलकर अपने मन की बात कही। इस दौरान जहा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चैधरी के जनता के बीच नहीं आने की बात सामने आई, वहीं लोगों ने मोदी-योगी सरकार में कानून व्यवस्था को अच्छा बताया।
 
09:41 AM, 27-Mar-2024

'पांच साल से क्षेत्र में विकास नहीं हुआ'

चाय पर चर्चा के दौरान एक शख्स ने कहा कि पांच साल से क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 AM, 27-Mar-2024

'चुनाव के दौरान कोई झगड़ा ना हो'

चाय पर चर्चा के दौरान युवा मोहम्मद आरिस ने कहा कि यहां बहुत सारी समस्याएं हैं। युवाओं के लिए स्टेडियम नहीं है, पुलिस भर्ती रद्द हो गई, उसका  पता नहीं वो कब होगी, होगी भी नहीं होगी। लड़कियों के लिए कॉलेज नहीं है। मेडिकल कॉलेज नहीं है। यहां एक प्रत्याशी ने लड़कियों के लिए कॉलेज खुलवाने का वादा किया है। एक बुजुर्ग ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई झगड़ा ना हो। शांति पूर्व और ईमानदारी का चुनाव होना चाहिए। 
09:08 AM, 27-Mar-2024

लाइव देखें चाय पर चर्चा

08:40 AM, 27-Mar-2024

कब और कहां होंगे कार्यक्रम

चाय पर चर्चा जारी
स्थानः कैराना के बस स्टैंड

दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा
स्थान: वीवीपीजी कॉलेज

शाम 5 बजे राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: हनुमान धाम के अग्रसेन
08:39 AM, 27-Mar-2024

आप यहां देख सकेंगे

 
  • amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। 
  • 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed