{"_id":"6984de01c0fa38c5c507ebf1","slug":"locks-hanging-on-the-centers-heaps-of-garbage-on-the-roadside-shamli-news-c-26-1-aur1003-158949-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: केंद्रों पर लटके ताले, सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: केंद्रों पर लटके ताले, सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर
Thu, 05 Feb 2026 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
पड़ताल -- गढ़ी अब्दुल्ला खां में अपशिष्ट कूड़ा केंद्र की टुटी चारदीवारी । संवाद
शामली/कैराना/चौसाना/गढ़ीपुख्ता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की तरह गांव में भी कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा। शासन ने करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए, लेकिन इन पर ताले लटके हुए है तो कहीं वीरान पड़े हैं। कूड़े के ढेर आज भी सड़क किनारे ही लगे हुए है।
बृहस्पतिवार को कूड़ा निस्तारण केंद्रों की पड़ताल की कई तो इसी तरह की स्थिति सामने आई। जनपद में लगभग 210 गांवों में में कूड़ा निस्तारण केंद्र बने हुए हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्रों का मकसद है कि गांव से निकलने वाले कूड़े से खाद बनाकर बिक्री से पंचायत की आय बढ़ाई जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
यह मिले हालात
गांव कुड़ाना के निस्तारण केंद्र को बने लगभग दो वर्ष से भी ज्यादा हो चुके है। इस केंद्र का इस्तेमाल कृष्णा नदी पर पुल बनाने वाली कंपनी के लोगों के रुकने के लिए किया जा रहा है। उसमें लोहे के सरिया व अन्य निर्माण सामग्री भरी हुई है।
विज्ञापन
कैराना के गांव मामौर में दो साल पहले पांच लाख की लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया था। यह केंद्र अभी तक चालू नहीं हो पाया है। चौसाना में बनाए गए कूड़ा प्रबंधन केंद्र पर ताला लटका हुआ है। यहां सड़कों पर कूड़ेदानों के पास गंदगी के ढेर लगे हैं और तेज बदबू फैल रही है। कुछ माह पहले जेसीबी से सफाई कराई गई, लेकिन केंद्र संचालित न होने से हालात फिर जस के तस हो गए। ग्राम सचिव राहुल कुमार ने बताया कि कूड़ा प्रबंधन केंद्र पर बिजली कनेक्शन की सुविधा नहीं है और चौसाना ग्राम पंचायत में कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है।
गांव जिजौला में भी कूड़ा निस्तारण केंद्र बंद पड़ा है। गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में ऊन-थानाभवन रोड से जाफरपुर रोड पर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र खस्ताहाल है। गांव में ऊन थानाभवन बस स्टैंड, ईदगाह वाले रोड पर तालाब किनारे, मेन बाजार से तीतरो रोड पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे स्कूल में बच्चों व मस्जिद में एवं राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण विजय सैनी व शुभम सैनी ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गांव के मेन रास्तों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा केंद्र की चाहरदीवारी टूटी हुई है। ग्राम सचिव महेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में जहां कूड़ा करकट जमा है, उसे उठवाकर सफाई कराई जाएगी और कूड़े को केंद्र पर डलवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
जिन गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र बने हुए हैं, उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कूड़ा कलेक्शन के भी निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं लापरवाही है तो उसे दिखवाया जाएगा। - संदीप अग्रवाल, डीपीआरओ