{"_id":"6a99bf7fb53c56ddfe063ac4","slug":"locations-of-gogi-gang-members-are-being-found-in-europe-america-canada-and-switzerland-shamli-news-c-26-1-sal1002-173273-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूरोप, अमेरिका, कनाडा और स्विट्जरलैंड में मिल रही गोगी गिरोह के गुर्गाें की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूरोप, अमेरिका, कनाडा और स्विट्जरलैंड में मिल रही गोगी गिरोह के गुर्गाें की लोकेशन
Fri, 04 Sep 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गोगी गिरोह के विदेश में बैठे गुर्गे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य चिराग, मोंटी और एक अन्य आरोपी की लोकेशन कभी यूरोप तो कभी स्विट्जरलैंड, कनाडा और अमेरिका में मिल रही है। स्नैपचैट के माध्यम से भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार चिराग और मोंटी कनाडा व अमेरिका में बैठकर गिरोह की गतिविधियां संभाल रहे हैं। पुलिस विदेश में बैठे गिरोह के सदस्यों पर लगातार नजर रख रही है। उनकी लोकेशन पहले कनाडा और अमेरिका में मिली थी, लेकिन अब लगातार ठिकाने बदलने की जानकारी सामने आ रही है।
करनाल, पानीपत, सोनीपत और पंजाब में दबिश
शार्प शूटरों की तलाश में शामली पुलिस ने हरियाणा के करनाल, पानीपत और सोनीपत के अलावा पंजाब के लुधियाना में भी दबिश दी। हालांकि पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है। एएसपी सुमित शुक्ला ने भी करनाल पहुंचकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। बताया जा रहा है कि करनाल में शूटरों के घर पर ताले लटके हुए हैं।