{"_id":"60ce39558ebc3e323829286e","slug":"local-residents-protest-against-water-logging-shamli-news-mrt543542672","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के विरोध में मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के विरोध में मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में गली में जलभराव को लेकर मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने डीएम को शिकायत कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में निकासी न होने के कारण बस्ती के लोगों के सामने आए दिन जलभराव की समस्या बनी रहती है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान न होने के कारण गली में जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन को शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गली में जलभराव होने के कारण कई मकानों में दरार आ गई है। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने मोहल्ले में हंगामा प्रदर्शन किया। मोहल्ले वासियों ने डीएम जसजीत कौर को शिकायत कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। हंगामा प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण, पूजा, ऊषा, किरणपाल, श्याम लाल, विजय, रामफल, मुकेश आदि मौजूद रहे।