फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Load test of Balwa railway flyover started

बलवा रेलवे फाटक फ्लाईओवर का लोड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू

Wed, 09 Dec 2020 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Load test of Balwa railway flyover started
शामली क्षेत्र के गांव बलवा रेलवे फाटक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के लोड टेस्ट करती मशीन - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा में रेलवे फाटक के पास फ्लाईओवर का लोड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 दिन बाद लोड टेस्ट रिपोर्ट ओके आने के रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर कार्य नए साल में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर फोरलेन पर पांच दिन पूर्व सहारनपुर सीमा पर जलालाबाद के पास जंधेड़ा रेलवे फाटक पर हाईवे की निर्माण एजेंसी कृष्णा कंट्रेक्शन कंपनी मेरठ की ओर से पाइल कार्य शुरू कर दिया था। मंगलवार को मेरठ की निर्माण एजेंसी द्वारा दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर बलवा रेलवे फाटक फ्लाईओवर लोड टेस्टिंग कार्य मशीन से शुरू किया गया। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे की कृष्णा कंट्रेकशन कंपनी मेरठ के जितेंद्र बालियान और प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर दिनेश सिंघल ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने मशीन के द्वारा जमीन में 30 मीटर गहरा और एक मीटर गोला बनाकर उसका बोरिंग करके रोड़ी बजरी कंकरीट डालकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर बलवा रेलवे के फ्लाईओवर की लोड टेस्ट रिपोर्ट उत्तर रेलवे को भेजी जाएगी। 28 दिन बाद उत्तर रेलवे से फ्लाईओवर की रिपोर्ट ओके आने के बाद अगले माह काम शुरू किया जाएगा। बलवा, जंधेड़ा और रामपुर मनिहारन रेलवे फाटकों 60-60 मीटर चौड़ाई के फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। सिंभालका गांव के पास शामली बाईपास को जोड़ने वाले मेरठ करनाल मार्ग पर नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। चार फ्लाईओवर की निर्माण लागत 200 करोड़ रुपये आने की संभावना है। अगले दो साल 31 मार्च 2022 तक सभी फ्लाईओवर बन कर तैयार हो जाएगा। बुधवार को शाम तक बलवा रेलवे फाटक पर लोड टेस्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed