फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   LLB student received death threat in the name of gangster Neeraj Bawana

Shamli News: एलएलबी के छात्र को गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम से दी मारने की धमकी

Sun, 09 Feb 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
LLB student received death threat in the name of gangster Neeraj Bawana
एलएलबी के छात्र को इंस्टा ग्राम पर दी गई धमकी की चैट । - फोटो : , रात के अंधेरे में बिजली के बल्लों से जगमगाता मेला क्षेत्र।
शामली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम से शामली के लिसाढ़ गांव निवासी एलएलबी के छात्र प्रिंस मलिक को जान से मारने की धमकी दी है। भूरा के नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी से लगातार धमकी दी जा रही है। दहशतजदा छात्र ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लिसाढ़ निवासी प्रिंस मलिक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई करते हुए सरकारी जॉब की तैयारी कर रहा है। उसे इंस्टाग्राम पर भूरा नाम की आईडी से जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले खुद को को नीरज बवाना गिरोह का सदस्य बता रहा है। पहले तो उसने इसे मजाक समझकर अनदेखा कर दिया। बीते दिवस वह किसी काम से बनत जा रहा था। एसटी तिराहे के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार सवार हथियार लिए थे ओर उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि 8 फरवरी को रात 11:12 पर इंस्टाग्राम पर फिर से जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि नीरज बवाना ने तेरी सुपारी दी है। धमकी के बाद से छात्र और उसका परिवार दहशत में है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर चैट पर इस तरह धमकी दे रहे आरोपी
सदस्य: नीरज गिरोह के सदस्य हैं
प्रिंस- कहां का बदमाश है तू
सदस्य- दिल्ली का हूं, मिलने आजा, बता देंगे कौन है, दिल्ली का ग्रुप हैं, तेरी आईडी जा रही है गिरोह के पास
प्रिंस: मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है
सदस्य-जल्द हत्या कर दी जाएगी।
तू लांक गांव के पास रहता है
छात्र का कहना है कि आरोपी ने ऑडियो कॉल कर उसकी किसी से बात कराई। कहा कि नीरज उससे बात करेंगे। बात करने वाले ने कहा कि तेरा पूरा पता हमारे पास है। तू लांक गांव के पास रहता है।



जानिए... कौन है नीरज बवाना
पुलिस के अनुसार, नीरज बवाना का असली नाम नीरज सहरावत है। वह दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला है। हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती समेत कई मामलों में आरोपित नीरज बवाना पिछले कई सालों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन है। नीरज बवाना गैंग में कई शूटर हैं, जबकि करीब 100 बदमाश प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।

एलएलबी  के छात्र को   इंस्टा ग्राम पर  दी गई धमकी  की चैट  ।

एलएलबी के छात्र को इंस्टा ग्राम पर दी गई धमकी की चैट ।- फोटो : , रात के अंधेरे में बिजली के बल्लों से जगमगाता मेला क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed