फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lived together, did business together, left the world together

Shamli News: साथ रहे, साथ कारोबार किया, दुनिया से भी गए एक साथ

Tue, 07 Mar 2023 07:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Lived together, did business together, left the world together
कांधला मृतक सागर का फाइल फोटो
- घनिष्ठ दोस्त थे सड़क दुर्घटना में मारे गए सागर और विवेक
विज्ञापन


फोटो

कांधला। सड़क हादसे में मारे गए सागर और विवेक गहरे दोस्त थे। दोनों साथ रहते थे, साथ ही दोनों ने कारोबार किया और दुनिया से रुखसत भी साथ ही हो गए। दोनों परिवारों में इस हादसे से कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचने पर सैकड़ों नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।
थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी सागर और विवेक बचपन से ही घनिष्ठ मित्र थे। दोनों ने कारोबार भी साथ किया था। रविवार देर शाम मैरिज होम की देखरेख करने के बाद दोनों दोस्त अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सागर के पिता खेती करते हैं। वह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी एक बहन स्वाति यूपी पुलिस में है। दो बहन शिवानी और मानसी हैं। 21 फरवरी को एक बहन की शादी हुई थी। लेकिन सागर की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विवेक के तीन भाई हैं उसके पिता भी खेती के साथ ही ईंट भट्ठे का कारोबार भी करते हैं। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उसके दोनों भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। वह अपने पीछे अपनी पत्नी पारुल और एक वर्षीय बेटी शिवालिका को रोते बिलखते छोड़ गया। दोनों दोस्तों की मौत से गांव में भी मातम पसरा है।

कांधला मृतक सागर का फाइल फोटो

कांधला मृतक सागर का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed