फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Literary Dr. Shikha illuminated the name of the district

साहित्यकार डॉ. शिखा ने किया जिले का नाम रोशन, दिल्ली में सम्मानित

Sun, 24 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Literary Dr. Shikha illuminated the name of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कस्बा कांधला की साहित्यकार डॉ. शिखा कौशिक ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें विधि भारती परिषद द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित भारत के रेमन मैग्सेसे अवार्डी पर अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह काव्य सलिला के लोकार्पण समारोह में सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायामूर्ति व पूर्व प्रमुख लोकायुक्त शंभूनाथ श्रीवास्तव रहे। उन्होंने काव्य सलिला का गोल्ड एडीशन, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर डॉ. शिखा कौशिक को सम्मानित किया। डॉ. शिखा कौशिक को अंतरराष्ट्रीय वागीश्वरी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। डॉ. संतोष खन्ना व डॉ. साधना गुप्ता द्वारा संपादित पुस्तक काव्य सलिला में डॉ. शिखा कौशिक ने रोम की साहित्यकार वेल्थी हॉसिंगर फिशर का परिचय और कविता लिखी हैं।
विज्ञापन

डॉ. शिखा कौशिक ने बताया कि इस काव्य संग्रह में सभी 59 भारत के रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित लेखकों का काव्य और उनका परिचय है। जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया वेल्थी हॉसिंगर फिशर नेहरू साक्षरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम विभूति थी। केंद्र सरकार ने उनकी स्मृति में 18 मार्च 1980 को डाक टिकट भी जारी किया था। भारत द्वारा इतने उच्च स्तर पर सम्मानित होने वाली वह एकमात्र अमेरिकी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा के पूर्व महासचिव व संविधान विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ. सुभाष कश्यप ने की। जिसमें पूर्व सांसद व संसदीय हिंदी परिषद की अध्यक्ष सत्या, दिल्ली विवि के प्रोफेसर डॉ. पूरन चंद टंडन, आर्ट ऑफ लिविंग संकाय के प्राचार्य तिलक राज टक्कर, प्रतिष्ठित साहित्यकार पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह शशि, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके की वाइस प्रेसिडेंट सपना सुकुल, विधि भारती परिषद की महासचिव डॉ. संतोष खन्ना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम माटिया, डॉ. कीर्ति गोयल, डॉ. निशा केवलिया, प्रो. मंगला रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed