{"_id":"67fd6374f156b9b6150e0d95","slug":"liquor-worth-two-and-a-half-lakh-stolen-case-registered-shamli-news-c-26-1-sal1002-140259-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ढाई लाख की शराब चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ढाई लाख की शराब चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
शामली। गाजियाबाद के डासना से गाड़ी में शामली विदेशी शराब की पेटियां लाते समय 345 में से 16 पेटी ब्लैक डॉग की शराब गायब कर दी गई। आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने शामली कोतवाली में गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक पर ही चोरी की आशंका जताई गई है।
आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने शामली कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गाजियाबाद के डासना से यूनाइटेड स्पिट्स लिमिटेड से एक वाहन में 8 अप्रैल को विभिन्न ब्रांडों की 345 पेटी विदेशी शराब शामली में थोक गोदाम विक्रेता विकुल रस्तौगी के यहां भेजने के लिए रवाना की गई।
13 अप्रैल को कार्गों मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने लिखित रुप में सूचना दी कि वाहन द्वारा जो शराब गाजियाबाद से शामली के गोदाम के लिए भेजी गई थी। रास्ते में नील गाय आगे आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसका तिरपाल फट गया और गाड़ी में रखी कुछ शराब की पेटियां सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
खोजने के बाद भी पेटियों का पता नहीं लग सका। 12 अप्रैल को गाड़ी के चालक मनोज कुमार निवासी किठौली, मेरठ ने शामली में इत्तफाकिया के रुप में शिकायत दर्ज कराई थी। 13 अप्रैल को गाड़ी से उतारकर शराब की पेटियों की गिनती की गई तो 329 पेटी विदेशी शराब मिली,16 पेटी शराब कम पाई गई। इस पर विभाग में खलबली मच गई। गाड़ी चालक मनोज कुमार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरी हुई 16 पेटियें में शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।