{"_id":"67b4d7a7b6e40b81450d5ae4","slug":"lions-olympiad-winners-honored-shamli-news-c-26-1-aur1003-137177-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लायंस ओलंपियाड के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लायंस ओलंपियाड के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
शहर के सेंट आरसी स्कूल में लायंस ओलंपियाड में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्रा। स्कूल
- फोटो : संवाद
शामली। सेंट आरसी स्कूल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लायंस ओलंपियाड के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को लायंस ओलंपियाड के प्रथम चरण के परिणाम घोषित किए गए। कक्षा 7 से अतिक्ष राणा ने ओलंपियाड परीक्षा में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी तीनों परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया। कक्षा 8 से रूही सिंह ने अंग्रेजी और गणित, आरव चौधरी ने गणित और साइंस में बाजी मारी। अंग्रेजी विषय में कक्षा 7 से दक्ष देशवाल ने सिल्वर और अर्णव चौधरी ने कांस्य मेडल जीता।
कक्षा 8 की दिव्या गर्ग को सिल्वर और अपेक्षा को कांस्य प्राप्त हुआ। विज्ञान में कक्षा 5 से आर्य मलिक ने गोल्ड, अक्षांश नारायण ने सिल्वर और अभिमन्यु बालियान ने कांस्य जीता। कक्षा 9 में मन बालियान ने गोल्ड, अथर्व ने सिल्वर और अनंत कुमार ने कांस्य जीता। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने विजेताओं को बधाई देते हुए ऐसे ही मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अरविंद चौधरी, मनीष मित्तल, अनुपम मित्तल, अजय गोयल, अभिषेक वर्मा, रवि हुड्डा रहे।क