{"_id":"5eff7a948ebc3e42f05545a5","slug":"lions-club-crown-s-new-team-assumed-office-shamli-news-mrt4895033152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब क्राउन की नई टीम ने पद ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब क्राउन की नई टीम ने पद ग्रहण किया
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब क्रॉउन सत्र 2020-21 में अध्यक्ष आशु गर्ग, सचिव वैभव प्रकाश गोयल वाली नई टीम ने कार्यभार ग्रहण किया। क्लब की नई टीम को पदभार ग्रहण क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन संजय संगल द्वारा संपन्न कराया गया।
लायंस क्लब क्रॉउन सत्र 2020-21 में अध्यक्ष आशु गर्ग, सचिव वैभव प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष के रूप में लायन राहुल वर्मा ने शपथ ग्रहण की। टीम को क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन संजय संगल द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ नीलेश वशिष्ठ से पदभार ग्रहण करते लायन आशु गर्ग ने बताया कि लायंस क्लब शामली क्रॉउन ने इसके लिए पहल करते हुए स्वयं से एक हैंड फ्री ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन का निर्माण कराया है। मशीन या सैनिटाइजर का उपयोग करते समय हमें उसे हाथों से छूने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह मशीन पैर द्वारा संचालित होती है और सैनिटाइजर को हाथों में लेकर हाथों को संक्रमण से मुक्त किया जा सकता है। क्लब द्वारा पहली मशीन जिले के सीएमओ कार्यालय में स्थापित की गई है। क्लब के सचिव वैभव प्रकाश गोयल ने बताया कि इस वर्ष क्लब द्वारा 10 ऐसी हैंड्स फ्री ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन नगर के अन्य स्थानों पर भी लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे अगले तीन माह में पूरा किया जाएगा। यह मशीनें नगर के प्रमुख बैंकों, पुलिस थानों तथा मुख्य बाजारों में स्थापित की जाएंगी।