{"_id":"68a4cc248d4bd8f40f0c6667","slug":"lintel-of-a-house-under-construction-in-khedi-karamu-village-collapsed-uncle-and-nephew-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-147925-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेड़ी करमू गांव में निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरा, मामा, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेड़ी करमू गांव में निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरा, मामा, भांजा घायल
विज्ञापन
शामली। खेड़ी करमू गांव में मंगलवार को 400 गज के निर्माणधीन मकान का लिंटर अचानक गिरने से मकान मालिक का पुत्र आयुष और साला बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि राहुल के मकान पर लेंटर डालने का काम चल रहा था, जिसमें करीब 15 मजदूर लगे हुए थे। मंगलवार दोपहर अधिक वजन के कारण बिल्लियां खिसक गईं और लिंटरा नीचे गिर गया। इस हादसे में आयुष और बच्चन नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने बुल्डोजर की मदद से दीवार तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्चन की हालत गंभीर होने के कारण उसे पानीपत रेफर कर दिया गया। मजदूरों ने इस दौरान किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
ग्रामीणों का कहना है कि लेंटर डालते समय सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया था। मजदूरों ने सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे और बीम भी ठीक से नहीं लगाए गए थे। इस मामले में एसडीएम ने फिलहाल जानकारी से इनकार किया है।