{"_id":"6815155a3cae2241600d9ae5","slug":"lightning-struck-the-power-plant-power-supply-disrupted-for-13-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-141224-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली पर गिरी बिजली, 13 घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली पर गिरी बिजली, 13 घंटे आपूर्ति ठप
विज्ञापन
गांव कुड़ाना में आंधी से गिरा पड़ा पेड़ । संवाद
- दिनभर गुल रही बिजली, सीएचसी, जिला अस्पताल में नहीं हो सके एक्सरे
- झिंझाना में बिजली गिरने से बिजली लाइन में रहा फाल्ट
- लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह आई आंधी और बारिश के कारण हुए फाल्ट के चलते जिलेभर में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति गुल रही। बिडौली और झिंझाना क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर बिजली गिर जाने से विद्युत आपूर्ति 13 घंटे तक बाधित रही। सीएचसी में दोपहर तक एक्सरे नहीं हो सके, जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी और बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कलक्ट्रेट फीडर की अंडरग्राउंड बिजली लाइन में अचानक ही फाल्ट आ गया। बुढ़ाना रोड पर बिजली ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण आपूर्ति गुल हो गई। सूचना पाते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद ही फाल्ट को दूर किया जा सका। करीब आठ घंटे तक शहर के जैन मोहल्ल, काकानगर, टीचर्स कॉलोनी, गुजरातियान मोहल्ला, गगन विहार, हनुमान धाम रोड, काजीवाड़ा,रेलवे कॉलोनी की आपूर्ति बाधित रही।
बिजली नहीं होने के कारण सीएचसी, जिला अस्पताल में एक्सरे नहीं हो सके। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज बैरंग ही वापस लौट गए। हालांकि, एक बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर एक्सरे किए जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा थानाभवन, ऊन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, कैराना, कांधला क्षेत्र में भी दोपहर तक आपूर्ति गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। झिंझाना में लाइन पर बिजली गिरने के कारण करीब 13 घंटे क्षेत्र की आपूर्ति गुल रही।
बिडौली क्षेत्र के केरटू बिजली घर 33 केवीए की लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 से अधिक इंसुलेटर फुंक गए। जिससे बिजली आपूर्ति लगभग 10 घंटे बाधित रही। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर का कहना है कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फाल्ट के कारण आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित रही। बाद में आपूर्ति सुचारु करा दी गई थी।
- नहीं को सके सीटी स्कैन और नमूनों की जांच
जिला अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण सीटी स्कैन और पैथोलॉजी लैब में नमूनों की जांच नहीं हो सकी। दोपहर एक बजे के बाद बिजली सुचारु होने पर ही जांच शुरू हो सकी। तब कहीं जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली।
यह बोले लोग
सुबह करीब छह बजे हनुमान धाम रोड की आपूर्ति गुल हो गई थी, जो दोपहर 2 बजे तक गुल रही, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। - इश्तकार, दुकानदान
- आए दिन हल्की सी बारिश आते ही बिजली आपूर्ति गुल हो जाती है, जिसके कारण परेशानी होती है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को आपूर्ति में सुधार करना चाहिए। - दीपक कुमार, दयानंद नगर
- सुबह से एक्सरे कराने के लिए सीएचसी में बैठा हूं। बिजली नहीं आने के कारण एक्सरे नहीं हो सका। अब वापस जा रहा हूं। - राजेश कुमार, मरीज, दयानंद नगर
- सुबह से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण सीएचसी में एक्सरे नहीं हो सके। विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है। - अमर, निवासी गोहरनी