{"_id":"64b04cc3bac54454ca0bcfb4","slug":"light-remained-off-for-15-hours-due-to-fault-people-upset-shamli-news-c-26-1-sal1002-5751-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फाल्ट से 15 घंटों से बत्ती रही गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फाल्ट से 15 घंटों से बत्ती रही गुल, लोग परेशान
विज्ञापन
: जिले में नहीं रुक पा रहा बिजली कटौती का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ चौसाना। एक और बरसात से आफत तो दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में दिन और रात के समय लगने वाले कट से लोग परेशान है। लोगों ने जल्द आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
चौसाना के खोडसमा में बुधवार की रात 12 बजे आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली बाधित होने से पेयजल की समस्या पैदा हो गई ।वहीं बारिश के बाद मौसम में भरी उमस से लोग परेशान है।
शामली-शामला में स्थित 132/33 केवीए के बिजलीघर पर खोड़समां उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजारी विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। जिसको तकनीकी सहायक दुरुस्त करने में जुटे हैं। घंटे की मशक्कत के बाद भी लाइन ठीक नहीं हो सकी। तकनीकी सहायकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। गुरुवार की दोपहर दो बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि नित प्रतिदिन बिजली सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक रहती थी और दिन-रात में अलग अलग कट हो जाने के बाद भी 10-13 घंटे की सप्लाई मिलती थी, लेकिन बुधवार रात्रि में हए कट ने परेशान किया। अंकुर तोमर ने बताया कि रात्रि से बिजली गुल थी। पीने का पानी खत्म हो गया। बच्चे गर्मी के कारण बिलबिला गये। जेई सिकंदर यादव का कहना है कि 33 हजारी लाइन में फॉल्ट के कारण परेशानी आई ।जिसको ठीक कर लिया गया है, आपूर्ति सुचारू कर दी गई।