फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Light and heavy vehicles will run from Banat Krishna river bridge in the month of May

मई माह में बनत कृष्णा नदी पुल से दौड़ेंगे हल्के और भारी वाहन

Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Light and heavy vehicles will run from Banat Krishna river bridge in the month of May
शामली के बनत में कृष्णा नदी पर होता पुल का निर्माण कार्य। - फोटो : SHAMLI
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत में कृष्णा नदी का पुल और एप्रोच रोड 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मई महीने में बनत में कृष्णा नदी के पुल भारी वाहनों के लिए संचालन की अनुमति दे दी जाएगी। यह पुल चार लेन और दो-दो सर्विस रोड वाला होगा। जिले के किसी अन्य पुल में सर्विस रोड अभी तक नहीं बनाई गई हैं।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे पर 3.5 किमी लंबाई के बनत बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है। यह तहसील से शुरू होकर बनत गांव के पश्चिमी से गुजर रहा है। यह बाईपास फतेहपुर गांव के पास पानीपत-खटीमा हाईवे पर मिल जाएगा। बनत बाईपास पर जलालपुर रोड पर अंडरपास, बनत में कृष्णा नदी के ऊपर चार लेन का पुल और दो-दो लेन की सर्विस रोड तैयार है। एप्रोच रोड बनाकर इसे जोड़ना बाकी है। पुल का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, इसकी तैयारी चल रही है। यह काम पूरा होने में करीब एक माह का समय लगेगा। पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी का कहना है कि शामली से मुजफ्फरनगर तक पानीपत खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य अक्तूबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। बनत पर कृष्णा नदी और एप्रोच रोड का निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूरा हो जाने के बाद मई माह में भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाईपास पर वाहनों के आवागमन से हादसों और जाम से मिलेगी राहत
बनत में बाईपास पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से कस्बे के नागरिकों को जाम और हादसों से राहत मिलेगी। पानीपत, दिल्ली की ओर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, कोटद्वार और हरिद्वार जाने के लिए भारी वाहन बाईपास से होकर गुजरेंगे। अभी हल्के और भारी वाहनों को कस्बे के बीच से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के पास मिलेंगे कई बाईपास
तहसील के पास से दिल्ली- सहारनपुर का बाईपास गुजरेगा। यह बाईपास साईंधाम के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे में मिलेगा। इसी स्थान से मेरठ-करनाल हाईवे का दस किमी लंबाई वाला बाईपास भी गुजरेगा, जो टपराना गांव के पास मेरठ-करनाल से जोड़ा जाएगा। तहसील के सामने से ही पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत बाईपास शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed