फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Life came to a standstill due to two days of rain, markets became dull

Shamli News: दो दिन की बारिश में जन जीवन ठप, बाजार हुए बे-रौनक

Sat, 14 Sep 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Life came to a standstill due to two days of rain, markets became dull
शामली बरसात में छाता लगा कर मंदिर जाती महिला व युवती । संवाद
शामली। जिले में दो दिन से हो रही बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर जलभराव होने और कीचड़ बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के कारण बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या नाममात्र ही रही। बारिश से सब्जी, चारे की फसलों को भी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति भी गुल रही। बारिश के कारण दो दिन में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार आधी रात के बाद से शुरू हुई रिमझिम बारिश बृहस्पतिवार को दिनभर चलती रही। इसके बाद रात से लेकर शुक्रवार को भी पूरे दिन कभी हल्की तो कभी तेज बारिश चलती रही। दो दिन से लगातार बारिश चलने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर बड़ा बाजार, फव्वारा चौक, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, नेहरु मार्केट में व्यापारी दिनभर ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। व्यापारी पंकज कुमार, मुनीर खान, शहजाद ने कहा कि बारिश के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर जलभराव व कीचड़ बनने से आवागमन में परेशानी हुई। उधर, किसान जगमेर सिंह, अशोक कुमार व राजकुमार ने बताया लगातार बारिश से धान व हरा चारा ज्वार की फसल जमीन पर गिरने और सब्जी की फसल में पानी भरने से नुकसान हुआ है। इसके अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद, झिंझाना में भी बारिश के कारण जलभराव से लोग परेशान रहे। चौसाना के ग्रामीण आजम, शेरखान, दीपक, नफीश, इमरान, धर्मपाल, जावेद, अर्जुन, राजन आदि ने ग्राम पंचायत की तरफ से नालियों की सफाई नहीं कराने का आरोप लगाया।
बारिश के कारण कई मोहल्लों में बाधित रही बिजली
बारिश के कारण शहर के कांबोज कालोनी, गुरुद्वारा रोड, हनुमान रोड समेत कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति चालू हुई जबकि कुछ स्थानों पर फिर से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा कई मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।


जिले में 32 एमएम हुई बारिश

पूर्वी यमुना नहर खंड के उप राजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया जिले में बुधवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक 27 एमएम और शाम तक 32 एमएम बारिश हुई है। उन्होंने बताया शनिवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना है।

शामली बरसात में छाता लगा कर मंदिर जाती महिला व युवती । संवाद

शामली बरसात में छाता लगा कर मंदिर जाती महिला व युवती । संवाद

शामली बरसात में छाता लगा कर मंदिर जाती महिला व युवती । संवाद

शामली बरसात में छाता लगा कर मंदिर जाती महिला व युवती । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed