फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   License gun was shot in Manna Majra in a snatch

Shamli News: मन्ना माजरा में लाइसेंसी बंदूक की छीना झपटी में लगी थी गोली

Thu, 11 May 2023 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
License gun was shot in Manna Majra in a snatch
- मन्ना माजरा फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी दबोचा
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सारी घटना, पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मन्ना माजरा में जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने और गनर से लाइसेंसी हथियार लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गनर से लाइसेंसी बंदूक की छीना-झपटी के दौरान गोली चली थी, जिसमें आरोपी मुनव्वर घायल हुआ था। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
सोमवार की शाम गांव मन्ना माजरा में जमीनी को लेकर उदयवीर सिंह और मतलूब पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इसमें मतलूब के दो पुत्र मुनव्वर व परवेज तथा दूसरे पक्ष के सुरक्षा में तैनात दो निजी गनर पंकज और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने उदयवीर सिंह की ओर से मुनव्वर, परवेज, इंतजार और फरमान निवासीगण गांव मन्ना माजरा के विरुद्ध जानलेवा हमला करने तथा गनर से लाइसेंसी बंदूक लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने एक दिन पूर्व फरमान को लूटी गई डबल बैरल बंदूक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने मामले में नामजद परवेज को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि उदयवीर सिंह पक्ष की ओर से अपनी दीवार को ऊंचा करने के लिए ट्रैक्टर में रेत ले जाई जा रही थी। ट्रैक्टर पर दोनों गनर सवार थे। उसी दौरान आरोपी पक्ष ने विवाद कर दिया और गनर से भिड़ गए। कोतवाल के अनुसार, आरोपी गनर से बंदूक छीनने लगे, जिसमें छीना-झपटी के दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चली थी जो मुनव्वर की जांघ में लग गई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपी परवेज की चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed