फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Leopard's clue not found in Jaganpur forest

दोस्ती में दगा मिलने पर लगाई फांसी, गंभीर

Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard's clue not found in Jaganpur forest
नगर पंचायत चेयरमैन व दोस्तों पर 23 लाख रुपये न लौटाने का आरोप
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। दोस्ती में दगा मिलने पर एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान वीडियो भी बनाई। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें वह नगर पंचायत चेयरमैन व दोस्तों पर 23 लाख रुपये न लौटाने का आरोप लगा रहा है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें दिख रहा युवक इकराम कुरैशी पुत्र हाजी मंगता निवासी झिंझाना दोस्तों से दगा मिलने पर आत्महत्या करने की बात कह रहा है। वह अपने बेटे को परिवार की देखभाल करने के लिए भी कर रहा है। वीडियो में इकराम अपने दोस्त नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार व कामिल कुरैशी पर 23 लाख रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन परिजन के देख लेने पर आनन-फानन में इकराम को गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत चेयरमेन नौशाद ठेकेदार ने बताया कि वायरल वीडियो में उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। एक सप्ताह पूर्व भी ऑडियो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद उनके अधिवक्ता से मानहानि का नोटिस भिजवाया। वहीं, थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया रात्रि में युवक द्वारा फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद अस्पताल में जाकर मामले की जांच की गई। डॉक्टर ने इकराम की तबीयत ठीक बताई। इसके बाद भी परिजन वहां से छुट्टी कराकर जिला अस्पताल ले गए। अभी कोई तहरीर इस मामले में नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed