फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lekhpal accused of arbitrariness, complaint to SDM

लेखपाल पर मनमानी का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Thu, 03 Mar 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of arbitrariness, complaint to SDM
लेखपाल पर मनमानी का आरोप, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन

थानाभवन। नांगल इस्माइलपुर गांव में लेखपाल की मनमानी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ये है कि लेखपाल मनमानी करते हुए किसी ग्रामीण के प्रमाण पत्र तो पास कर दे रहा है और किसी के निरस्त कर देता है।

क्षेत्र के गांव नांगल इस्माइलपुर निवासी वेदपाल पुत्र महावीर ने एसडीएम के नाम शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व हसनपुर लुहारी के एक जनसेवा केंद्र से आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। क्योंकि कुछ दिन पहले जन सेवा केंद्र संचालक व लेखपाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात की रंजिश रखते हुए लेखपाल ने नियमों को दरकिनार करते हुए उसके आवेदनों को निरस्त कर दिया। इसके कुछ दिन बाद उसने दोबारा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया जो ऑनलाइन माध्यम से लेखपाल के पास पहुंचे। लेकिन लेखपाल ने दोबारा सारी जानकारी सही होने के बावजूद प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया। जबकि उससे कुछ दिन पहले गांव के एक दूसरे व्यक्ति ने आय व जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उक्त आवेदनों को लेखपाल ने पास कर दिया था। इस संबंध में जब उसने लेखपाल से जाकर बात की तो उसने यह कहते हुए उसे वापस भेज दिया कि यह एरिया उसके क्षेत्र में नहीं आता। जबकि उसके अलावा अन्य लोगों के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। पीड़ित ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed