फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Legislative Council announced revised schedule of teacher-graduate election 2020

विधान परिषद शिक्षक-स्नातक निर्वाचन 2020 का संशोधित कार्यक्रम घोषित

Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council announced revised schedule of teacher-graduate election 2020
शामली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की निर्धारित अंतिम तिथि 26 दिसंबर से बढ़ाकर तीन जनवरी कर दी गई है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण, पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण अवधि आगामी 20 जनवरी और नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 28 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम वित्त एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए दावे और आपत्तियां प्राप्त करने एवं अंतिम प्रकाशन का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि मेरठ-स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद के लिए 2020 में निर्वाचन प्रस्तावित है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की 26 दिसंबर की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि तीन जनवरी, दावे और आपत्तियों का निस्तारण, पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण अवधि 20 जनवरी और नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 जनवरी को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed