{"_id":"b51ae185784f76e01e6ceabe24587f49","slug":"leave-the-ganapathy-blow-abir-gulal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदा हुए गणपति, उड़ा अबीर-गुलाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा हुए गणपति, उड़ा अबीर-गुलाल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। श्री गणेश जी विशेष पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नगर में अबीर-गुलाल उड़ाकर भव्य शोभायात्रा निकाली। श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
17 सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर के मंदिर ठाकुर द्वारा समिति के तत्वावधान में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करते हुए विशेष-पूजा अर्चना की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने श्री गणेश पूजा का शुभारंभ किया। सोमवार को ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रीगणेश जी की बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
श्री गणेश शोभ यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, धीमानपुरा रोड, गुरुद्वारा रोड, एमएसके रोड से होते हुए एसटी तिराहे पर शोभायात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
मंदिर समिति के पदाधिकारियों-श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री गणेश शोभायात्रा में शिव परिवार, भारत माता, खाटू श्याम की सुंदर झांकी शामिल रही। मंदिर समिति के पदाधिकारी गणेश प्रतिमा को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, धर्म प्रकाश, आकाश वर्मा, अनुज वर्मा, आशू, सोमपाल, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।