फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Leave all your work, vote first

छोड़ दो अपने सारे काम, सबसे पहले करो मतदान

Sat, 05 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Leave all your work, vote first
शामली। जिले के डिग्री कॉलेजों की जनपद स्तरीय स्वीप सप्ताह के चौथे दिन मतदाता जागरूकता विषय पर ऑनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कशिश जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ईएलसी कोऑर्डिनेटर स्वीप डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वीप अध्यक्ष सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा कि सभी लोगों को दस फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना है। कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रा सोनू भारती ने छोड़ दो अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान, छात्रा रुबिया परवीन ने लोकतंत्र के पन्नों में नाम चढ़ा दो, चलो रे साथी इतिहास बना दो।
विज्ञापन

छात्रा शिरीन ने चल सखी वोट देने चल, ज्योति चौहान ने आओ हम मतदान करें, लोकतंत्र का सम्मान करें। प्रतिभा चौहान ने मां भारती का मान बढ़ाने को लोकतंत्र की शान बढ़ाने को, आरती उपाध्याय ने हवा चलने लगी फिर बदलाव की घंटी बज चुकी फिर चुनाव की, कविता पाठ किया। निर्णायक मंडल में मुरादाबाद की कवयित्री डॉ. रीता सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग नारायण सिंह, समाज सेविका डॉ. रितु जैन रहे। डॉ. रीता सिह ने हुई अट्ठारह की रानी बिटिया, यह वोट डालने जाएगी काका, काकी, नाना, नानी सबको बूथ पहुंचाएंगी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में देश के प्रति प्रेम तो है हम सबको, फिर क्यों भूल जाते हैं हम अपने मतदान के हक को कविता पाठ कर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत की छात्रा कशिश जैन ने प्रथम स्थान प्रथम प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम श्री गुरु साक्षी कॉलेज जसाला की छात्रा साबिया सैफी ने लोकतंत्र मजबूत बनाकर भारत का उत्थान करें, आओ हम मतदान करें कविता पाठ कर द्वितीय स्थान और वीवी पीजी कॉलेज शामली की छात्रा शीबा, तनुश्री धीमान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डीडीओ प्रमोद कुमार, स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. अमित मलिक, डॉ. छवि सगंल, हिमांशी शर्मा, अंशु, मनु, रिया संगल, पारिक, प्रतिभा चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed