{"_id":"5a6a21534f1c1b7f268b6621","slug":"leave-all-work-vote-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
National voter day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर वोटरों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता के विजेताओं और बीएलो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने अगले चुनाव के दौरान वोटरों से सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट देने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। सुबह शहर में मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ वीवी पीजी कॉलेज से जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली शहर के विभिन्न मार्गों का चक्रमण करते हुए वापस कॉलेज गेट पहुंचकर समाप्त हुई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कॉलेज प्रांगण में सभी शैक्षणिक संस्थानों से आए शिक्षकों व युवाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि हमें निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय अन्य किसी प्रलोभन के बिना निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में 62 शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग करते हुए पोस्टर, निबंध, रंगोली, स्लोगन, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता के प्रथम तीन तीन विजेताओं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बनत की छात्रा लाइबानुर व काजल को नेशनल क्विज में प्रतिभाग करने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, जनपद के 11 बीएलओ को सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान में बीएलओ की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इन सभी ने अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाई है। उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि वह अपने कार्य को सुचारु रूप से करें।
मतदाता सूची से एक से अधिक जगह पर दर्ज मतदाता का नाम हटाकर सही मतदाता का नाम अंकित करें। वहीं, मतदाता जागरूकता में भरपूर सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अगले चुनाव में अधिक मतदान करते हुए जनपद को पहले नंबर पर लाने के लिए अपील की। कार्यक्रम का संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने किया। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह स्वीप कोआर्डिनेटर डॉक्टर अजय बाबू शर्मा, प्राचार्य डाक्टर वेद कुमारी आदि मौजूद रहे।