फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lawyers from nine will live with judicial work

नौ से वकील न्यायिक कार्यों से रहेंगे विरत

Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lawyers from nine will live with judicial work
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला मुख्यालय पर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर  अधिवक्ताओं ने बैठक करके नौ से 11 जुलाई को  न्यायिक कार्यों से विरत रहने  और जिला मुख्यालय पर  सामाजिक संगठनों की मदद से  धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया हैं। 11 जुलाई को शामली शहर में जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम शामली को दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को जिला बार भवन में जिलाबार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला मुख्यालय पर जिला जज  न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर सर्व सम्मति से अधिवक्ताओं ने 9, 10 व 11 जुलाई को न्यायिक कार्यों से विरत रहने और धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह एडवोकेट  ने बताया कि नौ जुलाई को जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इसके अलावा दस जुलाई को अधिवक्ताओं के धरने प्रदर्शन पर शहर के  सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों  को धरना-प्रदर्शन में बुलाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह को दिया जाएगा। 11 जुलाई को शहर में अधिवक्ताओं द्वारा सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजित बैठक में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता  संजय शर्मा, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, मुकेश कुमार गर्ग एडवोकेट, रवि चौधरी, जगदेव सिंह, जयपाल सिंह चौहान, दीपक कौशिक, विवेक कुमार, जगत प्रसाद कौशिक, मनोज जांगिड, सतीश मिठालियां, सतीश चौहान मौजूद रहे। संचालन नील कमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed