{"_id":"5a6a21f54f1c1bb2208b55a3","slug":"lawyer-discontinued-from-judicial-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बीच न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बीच न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के संबंध में चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। साथ ही जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जिला बार एसोसिएशन को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में विवाद चल रहा है। 23 जनवरी को एक गुट ने जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया, जबकि दूसरे पक्ष के वकीलों ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करके चुनाव प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया था। उनका दावा था कि जिला बार एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं हुआ है। फिर चुनाव कैसे हो सकता है।
वहीं, वकीलों में अफवाह फैल गई कि जिला उपभोक्ता फोरम ने चुनाव प्रक्रिया को अमान्य घोषित कर दिया है तथा चुनाव संपन्न कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए मोहल्ला रेलपार स्थित जिला उपभोक्ता फोरम कार्यालय पहुंचे। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एसकेएस यादव से मुलाकात कर कहा कि चुनाव प्रक्रिया संवैधानिक रूप से संपन्न कराई गई है, दूसरा पक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है तथा जिला उपभोक्ता फोरम के नाम से दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
काफी देर तक गहमागहमी चलती रही, जिसके चलते पुलिस भी मौके पर बुलानी पड़ गई। इसके बाद उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनाव को अमान्य संबंधी कोई आदेश नहीं किया है, बल्कि रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण पूर्ण कराने का आदेश दिया है। इसके बाद अधिवक्ता लौट गए। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र, चंद्रभान, रामपाल सिंह, रामफूलसिंह,मनोज,विवेक, रामकुमार वर्मा, सतीश आदि मौजूद रहे।