फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Late night again fault in the line of district hospital, patients remained worried

Shamli News: जिला अस्पताल की लाइन में देर रात फिर हुआ फाल्ट, मरीज रहे परेशान

Sat, 31 Aug 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Late night again fault in the line of district hospital, patients remained worried
शामली। बृहस्पतिवार की देर रात फिर से जिला अस्पताल की 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया, जिस कारण छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। भर्ती मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने किसी तरह फाल्ट दूर कर आपूर्ति को सुचारु किया।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार की देर रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से जिला अस्पताल की 33केवी लाइन में फाल्ट गया था, जिसके कारण बृहस्पतिवार को दिन में आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही रात नौ बजे अचानक ही आपूर्ति फिर से गुल हो गई। जिसके कारण परेशानी हुई। बिजली करीब छह घंटे तक गुल रही। बिजली के आने-जाने का क्रम भी लगा रहा। हालांकि, बाद में जिला अस्पताल प्रशासन ने जेनरेटर से मरीजों के लिए आपूर्ति सुचारु कराई। ऊर्जा निगम के जेई जलंधर कुमार मौके पर पहुंचे और फाल्ट को दूर किया।
विज्ञापन

जेई का कहना है कि रात में दोबारा से फाल्ट आ गया था, जिसके कारण जिला अस्पताल की आपूर्ति गुल रही। सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि फाल्ट के कारण आपूर्ति गुल होने पर जनरेट से आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक नहीं हो सके सीटी स्कैन, मरीज रहे परेशान
शुक्रवार की सुबह सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण डेढ़ घंटे तक सुविधा बाधित रही। जिस कारण आसपास क्षेत्रों से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीटी स्कैन कराने के लिए आए झिंझाना के जरीफ ने बताया कि वह सुबह नौ बजे से सीटी स्कैन के लिए बैठा है मगर 11 बजे तक सीटी स्कैन नहीं हो सका। गोशाला रोड की प्रमिला का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण सीटी स्कैन के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ा। मामले की शिकायत सीएमएस से भी करने की बात कहीं है।

बुखार के बढ़ रहे मरीज, फिर भी चिकित्सक रहे नदारद
वायरल से लेकर खांसी, खुजली के मरीज लगातार जिला अस्पताल में बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 1200 से अधिक की ओपीडी हो रही है। संक्रामक रोगों के बढ़ने के बावजूद शुक्रवार को भी जिला अस्पताल से सर्जन, नेत्र रोग और बाल रोग विशेषज्ञ नदारद रहे। जिसके कारण मरीजों को परेशानी हुई। कैराना निवासी यासमीन और समद का कहना है कि चिकित्सक आए दिन जिला अस्पताल से नदारद रहते हैं, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमएस का कहना है कि कई बार चिकित्सक ऑपरेशन के लिए चले जाते हैं, जिसके कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed