{"_id":"63f8f8b414199ccd920d4486","slug":"land-prices-skyrocketing-in-the-district-shamli-news-c-14-1-131965-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में आसमान छू रहे जमीन के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में आसमान छू रहे जमीन के दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर के चारों ओर विकसित हो रही कॉलोनियां
- व्यवसायिक भवनों का भी किया जा रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के चारों तरफ हाईवे और बाईपास का निर्माण होने से जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों का रुझान शहर के बाहरी क्षेत्र की तरफ लगातार बढ़ रहा है। जिले के दूसरे कस्बों में की ओर भी प्रॉपर्टी डीलरों का रूझान बढ़ा है।
जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण चल रहा है। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे, अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके अलावा शहर के चारों ओर बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में हाईवे और बाईपास के आस-पास कृषि भूमि पर अब आवासीय कॉलोनियां विकसित हो रही हैं और व्यवसायिक भवन भी बनाए जा रहे हैं। जिससे जिले में कृषि और आवासीय भूमि के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। शहर के पांच से सात किमी के दायरे में गोहरनी, मुंडेट, बधेव, खेड़ीकरमू, टिटौली, सिंभालका, बलवा, रेलपार, बनत, शामली शहर, लिलौन गांव के आसपास कृषि भूमि में प्लाट काट दिए गए हैं। कलक्ट्रेट के आसपास भी कई कॉलोनी विकसित हो रही हैं। हरियाणा की सीमा की ओर भी कॉलोनी विकसित की जा रही हैं।
निकायों का सीमा क्षेत्र बढ़ने से भी होगी बढ़ोत्तरी
कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार हो चुका है। शामली नगर पालिका और बनत व जलालाबाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। सीमा विस्तार के बाद आसपास का काफी क्षेत्र निकायों की सीमा में शामिल होगा। जिससे जमीन के दाम और बढ़ने तय हैं। कैराना रोड पर 70 हजार रुपये प्रति वर्ग गज
विज्ञापन
पिछले करीब 11 वर्षों में शहर का विस्तार होने पर सबसे ज्यादा दाम कैराना रोड पर बढ़े हैं। यहां 70 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक भूमि के रेट पहुंच गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र का करीब होना, इसका कारण माना जा रहा है। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर रोड पर 25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक भूमि के दाम पहुंच गए हैं। मेरठ रोड पर कीमतें 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई हैं। दिल्ली रोड पर भी भूमि की कीमतें करीब 20 हजार रुपये मीटर तक हैं।
कई वर्ष बाद बढ़े सर्किल रेट
जिले में वर्ष 2014 से कृषि भूमि का सर्किल रेट नहीं बढ़ा था। फिर भी कृषि भूमि की कीमतों में लगातार वृद्घि हो रही थी। इसकी वजह शहर के बाहर बसाई जा रही कॉलोनियां हैं। शहर में अब जरूरत के मुताबिक भूमि नहीं है। ऐसे में लोग शहर से बाहर भूमि खरीदकर मकान बना रहे हैं। जिसकी वजह से कृषि भूमि के दामों में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष नवंबर माह में प्रशासन ने सर्किल रेट में भी 25 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर दी।
शामली नगरीय क्षेत्र में गैर कृषि भूमि, कार्यालय, दुकान के रेट
1-एमएसके रोड एसटी तिराहे से रेलवे फाटक तक 42000-90000-115000
2-शिव चौक से लेकर वर्मा मार्केट मोड़ तक 52000-90000-115000
3-वीवी इंटर कालेज से वर्मा मार्केट तक 52000-90000-115000
4-फव्वारा चौक से अजंता चौक तक 42000-82000-100000
5-हनुमान रोड से नगर पालिका गेट तक 38000-75000-85000
6-नगर पालिका गेट से लेकर रेलवे स्टेशन 28000-60000-70000
7- मिल गेट से बुढ़ाना रोड तक 38000-85000-110000
8- सुभाष चौक से रेलवे रोड 52000-95000-115000
9- बुढ़ाना रोड से रोडवेज बस अड्डा 42000-95000-115000
10- बनत बाईपास से लेकर सहारनपुर तिराहे तक-18000-28000-35000