{"_id":"69beebcf425b61b12a00068a","slug":"land-of-seven-villages-marked-for-industrial-corridor-in-shamli-shamli-news-c-26-1-smrt1047-161843-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली में औद्योगिक गलियारे के लिए सात गांवों की भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली में औद्योगिक गलियारे के लिए सात गांवों की भूमि चिह्नित
Sun, 22 Mar 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से एक हजार एकड़ भूमि जिले के सात गांवों में चिह्नित की गई है। प्राधिकरण के अफसरों के नेतृत्व में गठित टीम का जिला प्रशासन की ओर से इंतजार किया जा रहा है।
जिले में पानीपत-शामली और गोरखपुर ग्रीन फील्ड इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के उद्देश्य से शामली समेत 27 जिलों में प्रत्येक में एक-एक हजार एकड़ भूमि का डीएम को प्रस्ताव भेजकर भूमि मांगी गई है। प्राधिकरण की ओर से शामली जिले में भेजा गया एक हजार एकड़ भूमि का प्रस्ताव डीएम अरविंद कुमार चौहान को प्राप्त हो गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे के किनारे शामली में औद्योगिक गलियारे के लिए एक हजार एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। शामली सदर तहसील में सात गांवों में एक हजार एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का शामली आगमन के दौरान भूमि का निरीक्षण कराया जाएगा।