फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land marking work of Kandela-Taprana bypass completed

कंडेला-टपराना बाईपास की भूमि का चिह्निकरण कार्य पूरा

Fri, 16 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Land marking work of Kandela-Taprana bypass completed
शामली। दो हाईवे को जोड़ने वाला कंडेला-टपराना बाईपास की तीन ए की अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद भूमि का चिह्निकरण कार्य पूूूरा कर लिया गया। जल्द ही सक्षम अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह बाईपास की जद में आने वाले किसानों की आपत्तियों पर सुनवाई करके निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

जिले में दिल्ली-शामली, सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत खटीमा के चार बाईपास स्वीकृत हैं। जिनमें पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत बाईपास का ज्यादातर कार्य पूरा चुका है। बनत कृष्णा नदी पर चार लेन के पुल और तहसील के पास पुुलियां का कार्य अवशेष है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर के शामली बाईपास, पानीपत-खटीमा मार्ग का बलवा-कंडेला बाईपास, मेरठ-करनाल बाईपास पर मिट्टी- रोडी का कार्य चल रहा है। सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से पानीपत-खटीमा हाईवे और मेरठ-करनाल को जोड़ने वाले कंडेला और टपराना बाईपास की पांच जून को तीन ए की अधिसूचना जारी करके रिंग रोड का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना को जोड़ने वाले बाईपास की अधिसूचना जारी होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नामित कंपनी और राजस्व टीम ने संयुक्त रुप से बाईपास की जद में आने वाली किसानों की भूमि का पैमाईश कर ली गई है। बाईपास की जद में आने वाले पेड़, आवासीय मकान, बाग, खंभे, नलकूप का आंकलन कर लिया है। भूमि में किसानों की आपत्तियों का सक्षम अधिकारी सुनकर तीन डी का प्रकाशन करेंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि जल्द ही किसानों की आपत्तियों पर सुनवाई करके शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंग रोड से मिलेगी शामली के जाम से मुक्ति
शामली। जिले में रिंग रोड बनने से शहर वासियों को जाम से निजात मिलेगी। जिले के मेरठ-करनाल, दिल्ली-शामली, सहारनपुर, पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम न होने से बाहर जाने वाला सारा यातायात बाईपास से निकल जाएगा। शहर में रिंग रोड और बाईपास न होने से शामली शहर मेें जाम लगने से आम नागरिकों को आने जाने में परेशानी होती थी। रिंग रोड होने के बाद शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed