फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land marked for new fire station in industrial area

Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र के नए फायर स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित

Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Land marked for new fire station in industrial area
शामली। औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक गांव शेखुपूरा में नया फायर स्टेशन बनने की उम्मीद जागी है। चिह्नित की गई भूमि का राजस्व टीम के साथ उद्यामियोंं ने निरीक्षण किया। यहां पर फायर स्टेशन बनने से औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने पर दमकल की गाड़ी जल्दी मौके पर पहुंचेगी। कैराना क्षेत्र में भी आगजनी होने पर फायर स्टेशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कंडेला के उद्यमियों द्वारा फायर स्टेशन की मांग लगातार की जा रही थी। इसके लिए उद्यमियों ने डीएम रविंद्र सिंंह से भी संपर्क फायर स्टेशन का जल्द निर्माण कराने की मांग की थी। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक गांव शेखुपूरा में बिजलीघर के पास फायर स्टेशन के लिए करीब 4300 वर्ग मीटर भूमि को फायर स्टेशन के लिए अनुकूल बताते हुए इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर कैराना तहसीलदार गौरव कुमार ने गांव शेखपुरा मार्ग पर 220 केवी बिजलीघर के सामने ज़मीन चिह्नित की और उद्यमियों को इसकी जानकारी दी। तहसीलदार ने दो दिन पहले आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन, महासचिव भारत मित्तल, अभिनव बंसल सचिव, निर्मल जैन आदि के साथ फायर स्टेशन के लिए चिह्नित की गई जमीन का निरीक्षण किया I उद्यमियों ने इस भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक होने के लिए बेहतर बताया। एफएसओ आलोक सिंह ने बताया कि गांव शेखुपूरा मार्ग पर नए फायर स्टेशन के लिए भूमि देखी गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उस पर फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed