{"_id":"68a0d32895e90995d308cb94","slug":"laddu-gopals-palanquin-procession-taken-out-welcomed-shamli-news-c-26-1-smrt1047-147732-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा निकाली, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा निकाली, हुआ स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल की पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
शनिवार को कस्बे में सुबह सात बजे लड्डू गोपाल की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा का शुभांरभ अवनीश आहुजा व सुभाष शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान लड्डू गोपाल की आरती उतारी गई। पाल धर्मशाला मोहम्मदीगंज चौराहा, प्रताप नगर में गोविंदा बने युवाओं ने मानव शृंखला बनाकर दही से भरी हांडी फोड़ी।
शोभायात्रा का नगर के आर्यनगर, बोहरान, मोती बाजार, मुख्य बाजार, प्रताप चौक, गांधी चौक आदि मार्ग से होते राम मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत, फल आदि का वितरण किया गया।
कटहरा चौक में नगर पंचायत सभासद राकेश शर्मा, संजय कोचर, कुलदीप वर्मा, राम मन्दिर सेवा समिति के सदस्य अंकित गोयल, संदीप सैनी, मुकुल, शेखर, नितिन, प्रिन्स, वंशज, दीपक सैनी, अवनीश आहुजा, राजकुमार रुहेला, लक्ष्य शर्मा. प्रदीप, रविंद्र गर्ग, आदि का सहयोग रहा।