{"_id":"679d187a454dfe8120059b6c","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-in-khedikarmu-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136171-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेड़ीकरमू में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेड़ीकरमू में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 01 Feb 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में 40 वर्षीय मजदूर चंद्रपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मजदूर की पत्नी पर संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या करने की आशंका जताते हुए एसपी और डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
चंद्रपाल की बुधवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को मृतक की बहन भारती ने परिजनों के साथ एसपी रामसेवक गौतम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चंद्रपाल दुकान पर मजदूरी करता था। उसकी दूसरी शादी राखी नाम की महिला से हुई थी। शादी के बाद उसके कोई संतान नहीं हैं।
परिजनों ने आशंका जताई कि संपत्ति हड़पने के लिए षड्यंत्र के तहत हत्या न कर दी गई हो। पीड़ितों ने एसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने इस मामले में डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मजदूर की मौत स्वाभाविक रूप से होना आया है। इस मामले की जांच की जा रही है।