फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laborer dies due to fall of linter in Haryana

हरियाणा में लिंटर गिरने से मजदूर की मौत

Thu, 08 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to fall of linter in Haryana
देर रात हरियाणा में पोस्टमार्टम के बाद आया शव
विज्ञापन

गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। हरियाणा में मजदूरी के लिए गए 28 वर्षीय मजदूर की लिंटर गिरने से दबकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात शव गांव लाया गया। यहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

क्षेत्र के गांव सहपत निवासी 28 वर्षीय सुनील पानीपत स्थित एक पुरानी फैक्टरी तोड़ने के लिए मजदूरी पर गया था। उसने बुधवार को अन्य मजदूरों के साथ फैक्टरी के पुराना लिंटर तोड़ दिया। हालांकि बीम नहीं तोड़ सके। जिससे बीम ऊपर लटका रह गया। शाम करीब पांच बजे मजदूर काम खत्म करके फैक्टरी से बाहर निकलने लगे। इसी दौरान बीम अचानक नीचे गिर गया। उसके नीचे दबकर सुनील बुरी तरह घायल हो गया। अन्य मजदूरों ने सुनील को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी पाकर परिजन पानीपत के लिए रवाना हो गए। देर रात पानीपत में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव सहपत लाया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुनील के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed