फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laborer dies due to collision with uncontrolled truck

Shamli News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to collision with uncontrolled truck
कैराना शमशीर का फाइल फोटो
: साथी की हालत गंभीर, आरोपी ट्रक चालक फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैराना। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झिंझाना कस्बे के मोहल्ला सैदमीर निवासी फरमान बृहस्पतिवार की प्रातः करीब आठ बजे अपने साथी मोहल्ले के ही शमशीर के साथ में बाइक पर सवार होकर कैराना में काम करने के लिए आ रहा था। इसी दौरान गांव भूरा मंदिर के निकट अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शमशीर और फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शमशीर (30) को मृत घोषित कर दिया और फरमान को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई सलीम की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed