फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laborer dies after being buried under overturned pickup in Palwal

Shamli News: पलवल में पिकअप पलटने से दबे मजदूर की मौत

Wed, 13 Aug 2025 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being buried under overturned pickup in Palwal
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी मजदूर तौफीक (21) की हरियाणा के पलवल में सड़क निर्माण के दौरान पिकअप गाड़ी पलटने से मौत हो गई। मजदूर की मौत होने की सूचना पर परिजन पलवल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी तौफीक हरियाणा के पलवल जनपद में एक सप्ताह पूर्व मजदूरी करने के लिए गए थे। पिता इंतजार ने बताया कि तौफीक अपने अन्य साथियों के साथ पलवल मे हाईवे के किनारे सड़क निर्माण का कार्य कर रहे थे। वहां पर सड़क के निकट खड़ी पिकअप अचानक तौफीक व उनके साथ काम कर रहे हरियाणा निवासी सोनू के ऊपर पलट गई। दोनों युवक गाड़ी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हरियाणा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान तौफीक की मौत हो गई। हादसे की खबर गांव मलकपुर पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तौफीक परिवार में बड़ा बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed