{"_id":"5de2b9628ebc3e54b639bd72","slug":"labor-traders-will-be-made-aware-shamli-news-mrt456214453","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक-व्यापारियों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक-व्यापारियों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का श्रमिकों को लाभ दिलाए जाने के लिए छह दिसंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो गया है।
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाला इस कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू कामगार, स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, बोझा ढोने वाले, ईट-भट्ठे के श्रमिक, मोची, रिक्शा चालक, कृषि श्रमिक, मछली पालन, बीड़ी श्रमिक, चमड़ा श्रमिक, निर्माण आदि प्रकार के श्रमिकों को जागरूक करके योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना पीएमएसवाईएम एवं खुदरा व्यापारी- दुकानदार, स्वरोजगार व्यक्ति, राइस मिल मालिक, तेल मिल मालिक, कारखाना मालिक, कमीशन एजेंट, रियल स्टेट ब्रोकर, छोटे होटल-रेस्टोरेंट मालिक आदि इसी प्रकार के व्यापारियों को नेशनल पेंशन योजना एनपीएस-ट्राडस के अंतर्गत पंजीकरण के संबंध में गतिशीलता लाई जाएगी, ताकि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों का प्राप्त किया जा सकें। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पेंशन सप्ताह के दौरान योजना के प्रचार तथा सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था हेतु विलयों, कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों के माध्यम से रैली व सेमिनार का आयोजित करके श्रमिकों व छोटे व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा।
महिला उत्पीड़न सुनवाई 4 दिसंबर को
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियवंदा तोमर चार दिसंबर को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई करेगी।