{"_id":"644faba8716b77f61807ed16","slug":"labor-day-celebrated-at-rock-gold-academy-shamli-news-c-26-1-smrt1056-2486-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राॅक गोल्ड एकेडमी में मनाया गया श्रमिक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राॅक गोल्ड एकेडमी में मनाया गया श्रमिक दिवस
विज्ञापन
-छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत, नाटक का मंचन भी किया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर की रॉक गोल्ड एकेडमी में श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का मंचन कर श्रमिकों के जीवन पर प्रकाश डाला।
सोमवार को राॅक गोल्ड के प्रांगण में श्रमिक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने विशेष प्रार्थना सभा में श्रमिक दिवस को मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने विशेष श्रमिक दिवस नाटिका द्वारा राष्ट्र निर्माण में इनके अमूल्य योगदान को सलाम किया। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्या अनिता सीवाच ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए विशेष उपहार प्रदान किए। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को श्रमिकों के बारे में बताया। कहा कि श्रमिक दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य श्रमिकों के उनके द्वारा किए गए योगदान को सम्मानित करना है। यह दिन श्रमिकों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उनके अधिकारों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।