{"_id":"5ae7613c4f1c1be2798b7150","slug":"la-gente-no-est-bien-debido-al-calor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Tue, 01 May 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है। दिन में गरमी और रात में बादलों की गर्जना के बाद तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिन से दिन में धूप व लू के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिन निकलते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
दोपहर चार बजे मौसम का मिजाज गरम रहा। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व 7 किमी प्रति घंटा हवाएं व मौसम की आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। शाम छह बजे के बाद हल्के बादल आकाश में छाए गए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया का कहना कि ऐसा मौसम आगामी 15 मई तक रहेगा। इस बार एक जून तक वेस्ट यूपी के जिलों में मानसून समय पर आएगा।