फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kulsum appointed as deity in the mournful palace was burnt

Shamli News: गमगीन माहाैल में कुलसुम काे किया सुपुर्दे खाक

Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kulsum appointed as deity in the mournful palace was burnt
कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू   में मृतक कुलसुम  के घर पर मौजूद लोग । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कैराना निवासी बुशरा अपनी छोटी बहन कुलसुम के शव को लेकर कांधला के गांव गंगेरू में दूसरी बहन शहजादी के घर पहुंची। वहां पर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी की जा रही है।
कुलसुम का शव बुधवार की सुबह हरियाणा के जिला करनाल के थाना इंद्री क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला था। करनाल जनपद की पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में सगे भाई रिहान और चचेरे भाई फरमान को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार देर रात करनाल में पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर उसकी बहन बुशरा गांव गंगेरू में अपनी दूसरी बहन शहजादी के घर लेकर पहुंची। बुशरा कैराना में रहती है। बुशरा ने बताया कि कुछ समय पहले तलाक होने के बाद उसकी बहन कुलसुम उसके पास कैराना में रहती थी। वहां से करनाल के इंद्री में खरीदारी करने के लिए कहकर गई थी। उन्हें फोन से उसकी मौत होने की जानकारी मिली थी। शव पहुंचने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। परिवार के लोग शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि कुलसुम के पिता इकराम मूल रूप से गांव गंगेरू के निवासी थे। गंगेरू निवासी इनाम ने बताया कि उनका बड़ा भाई इकराम करीब 20 साल पहले परिवार समेत अपनी ससुराल बाबरी में जाकर रहने लगे थे। इसके बाद से उनका गंगेरू में आना जाना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed