फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kul Devi Mahalaxmi Shobha Yatra reached Kandhla from Agroha Dham

अग्रोहा धाम से कांधला पंहुची कुल देवी महालक्ष्मी शोभा यात्रा

Thu, 02 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kul Devi Mahalaxmi Shobha Yatra reached Kandhla from Agroha Dham
कांधला में अग्रोहा धाम से चल कर पहुची महाल्क्षमी की यात्रा में भाग लेते वैश्य समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
कांधला। नगर में वैश्य समाज के तत्वावधान में महालक्ष्मी शोभा यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय कैराना से महालक्ष्मी जी शोभा यात्रा नगर के कैराना मार्ग स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर पंहुची । जहां पर वैश्य समाज के दर्जनों लोगों ने महालक्ष्मी रथ का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा माता वैष्णों देवी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के कई मार्गों से होती दिल्ली बस स्टैंड पर जाकर पंहुची। जहां से बड़ौत के लिए रवाना हो गई। अग्रोहा धाम वैश्य समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसी के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में भी यह यात्रा निकाली जा रही है। पूरे भारतवर्ष में दिनांक एक दिसंबर से 100 दिवसीय 11 रथों का विभिन्न दिशाओं में रथ यात्रा का आयोजन अग्रवाल समाज द्वारा किया जा रहा है। जो पूरे भारतवर्ष में समस्त मानव जाति में आपसी भाईचारा एवं प्रेम सौहार्द की भावना को जागृत करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर विष्णु प्रकाश अग्रवाल, ईश्वर दयाल कंसल, क्षितिज मित्तल, लोकेश गोयल ,मेहर चंद सिंघल, तरुण अग्रवाल, सौम्या स्वरूप अग्रवाल, पवन कंसल, नीरज गुप्ता, विपुल कंसल, सोनू मित्तल, संजय मित्तल , पंकज गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed