फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kshatriya goldsmith team won badminton competition

क्षत्रिय स्वर्णकार टीम ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya goldsmith team won badminton competition
शामली। लायंस क्लब शामली क्रॉउन द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच क्षत्रिय स्वर्णकार टीम ने जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

रविवार रात वीवी इंटर कालेज में सलेक चंद एकेडमी के बैडमिंटन इनडोर में मैच हुए। पहले सेमीफाइनल में रोटरी क्लब स्टार ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को 21-14 और 23-21 से हराकर अपना स्थान फाइनल में बनाया। दूसरे सेमीफाइनल में क्षत्रिय स्वर्णकार समिति ने लायंस क्लब शामली को 21-09 और 21-12 से मात दी। तीसरे सेमीफाइनल में शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने शामली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को 21-17 और 21-18 से कांटे की टक्कर में पराजित कर फाइनल में अपना परचम लहराया। फाइनल राउंड में रोटरी स्टार, शामली केमिस्ट, क्षत्रिय स्वर्णकार 3 टीमों ने स्थान बनाया। फाइनल में तीनों टीम आपस में नॉकआउट भिड़ंत हुई।
शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने रोटरी स्टार को 21-11 से पछाड़ा और क्षत्रिय स्वर्णकार ने रोटरी स्टार को 21-11 से हरा दिया। फाइनल मुकाबला शामली केमिस्ट और क्षत्रिय स्वर्णकार के बीच हुआ। क्षत्रिय स्वर्णकार ने 21-17 से शामली केमिस्ट को रौंदकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट रेफरी के रूप में गौरव मित्तल मौजूद रहे। मौके पर क्लब अध्यक्ष लॉयन आशु गर्ग, अमित श्याम, अनूप तायल, विनीत गोयल, राम गोपाल शर्मा, डॉ. नीरज वशिष्ठ, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. नीलेश वशिष्ठ, संजय संगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed