{"_id":"63ea796019130bf618019c81","slug":"krishna-river-bridge-on-kudana-marg-in-dilapidated-condition-shamli-news-c-14-1-116967-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: कुड़ाना मार्ग पर कृष्णा नदी का पुल खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: कुड़ाना मार्ग पर कृष्णा नदी का पुल खस्ताहाल
विज्ञापन
शामली-सिसौली भौराकलां मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल से गुजरते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उत्तर प्रदेश सेतु निगम भेज चुका नवीन पुल का 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट
- क्षति ग्रस्त हो चुकी पुल की सीमेंट की रेलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली-कुड़ाना- भौराकलां मार्ग पर 50 साल से अधिक पुराना कृष्णा नदी का पुल खस्ता हाल में है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम की तरफ से कृष्णा नदी पर दो लेन का नवीन पुल निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है।
लगभग 50 साल पहले शामली- भौंराकला मार्ग पर कुड़ाना के निकट कृष्णा नदी का एक लेन का पुल का निर्माण कराया गया था। पिछले 50 सालों की अवधि में लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सेतु निगम शामली- भौराकला मार्ग पर कुड़ाना गांव के पास कृष्णा नदी का नवीन पुल का निर्माण नहीं कराया पाया है। कुड़ाना गांव के पास कृष्णा नदी का पुल खस्ता हाल में है। पुल की एक ओर की सीमेंट की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुल पर आम नागरिकों को सफर करना खतरे से खाली नहीं है। भारी वाहनों के आवागमन से हादसा होने का डर बना रहता है।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का कहना है कि शामली- भौराकलां, सिसौली मार्ग पर कुड़ाना गांव में कृष्णा नदी पुल जर्जर हालत में है। यह पुल बहुत पुराना हो चुका है। शामली - मेरठ करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल बना है। उस समय नए पुल के निर्माण के समय भारी वाहन इस मार्ग से गुजरे थे। उस वक्त से इसकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है। यदि यह पुल जल्द ना बना, तो यहां पर बड़ी दुर्घटना होने का खतरा है। उत्तर प्रदेश सरकार कृष्णा नदी पर नया पुल का निर्माण नहीं कर पाई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहारनपुर मंडल के अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार का कहना है कि शामली- भौंराकला- सिसौली, शाहपुर मार्ग पर कुड़ाना गांव के पास कृष्णा नदी का दो लेन के पुल के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा चुका है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम कृष्णा नदी पर सेतु का निर्माण शुुरू करेगा।
नदी पर बन चुके तीन पुल
पिछले पचास सालों में कृष्णा नदी पर बनत लोक निर्माण विभाग, पानीपत- खटीमा निर्माण एजेंसी की ओर से बनत में चार लेन का पुल, मेरठ- करनाल हाईवे पर लोक निर्माण विभाग ने काबडौत में कृष्णा नदी पर चार लेन का पुल और सल्फा में कृष्णा नदी पर दो लेन के पुल निर्माण हो चुका है। कुड़ाना के निकट जर्जर हालत में पहुंच चुके पुल पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
राज्यमंत्री केपी मलिक से है नवीन पुल की उम्मीद
कुड़ाना गांव के मूल निवासी केपी मलिक मौजूदा समय में बागपत के बड़ौत क्षेत्र से भाजपा विधायक है। मौजूदा भाजपा सरकार में वे राज्यमंत्री है। कुड़ाना गांव और आसपास के लोग राज्यमंत्री केपी मलिक से गांव के पास कृष्णा नदी के नवीन पुल की उम्मीद लगाए है।