फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kovid will be screened for patients in all government hospitals

सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की होगी कोविड जांच

Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kovid will be screened for patients in all government hospitals
शामली। अब सभी सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के सैंपल लेकर कोरोना की संक्रमण की जांच एंटीजन किट से की जाएगी। कोरोना के संभावित लक्षण वाले मरीजों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में एक दिन में 30 से अधिक कोरोना के केस आ रहे हैं, जिसके चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या 150 के करीब पहुंच गई हैं। कोरोना के केस लगातार बढ़ने पर शासन ने नॉन कोविड सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों के अलावा अस्पताल परिसर में आने वाले व्यक्तियों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच एंटीजन किट से कराने के निर्देश दिए हैं। जिन व्यक्तियों में कोरोना के संभावित लक्षण मिलते हैं तो उनकी जांच आरटी-पीसीआर किट से कराई जाए। शासन का मानना है कि इससे जहां सैंपलों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं कोरोना संक्रमितों की जानकारी मिलने पर उन्हें आइसोलेशन में रखे जाने पर कोरोना संक्रमण का फैलाव होने पर रोक लगने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

---
सीएचसी पर दो दिन से बढ़ रही सैंपलों की संख्या
शासन के निर्देश सीएचसी शामली में दो दिन से मरीजों व तीमारदारों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इसके चलते सैंपलों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। सीएचसी में वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि सीएचसी में जो भी मरीज पर्ची बनवाने आता है, पहले उसे शासन की नई गाइड लाइन का हवाला देते हुए कोविड की जांच कराने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार कराने के लिए कहा जाता है। इसमें अधिकतर व्यक्ति सहयोग कर सैंपलों की जांच करा रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए महिला व पुरुष के अलग-अलग दो काउंटर बनाकर सैंपलों की जांच की जा रही है। अभी तक एक काउंटर पर जांच की जा रही थी। शासन की नई गाइड लाइन मिलने के बाद बुधवार को करीब 283 सैंपल आरटी-पीसीआर और 269 एंटीजन किट से सैंपलों की जांच की गई। इसी तरह बृहस्पतिवार को 188 सैंपल एंटीजन और 193 सैंपल आरटीपीसीआर से जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed