फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Korana Yajna to eradicate virus

कोराना वायरस खात्मे के लिए यज्ञ किया

Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Korana Yajna to eradicate virus
कोराना वायरस खात्मे के लिए यज्ञ किया
विज्ञापन

कांधला। गांव भभीसा में सरदार भगत सिंह के शहीद दिवस के अवसर पर गांव में उनकी प्रतिमा के साथ ही तिरंगे झंडे की स्थापना की गई। ग्रामीणों ने उनको श्रद्धांजलि दी और कोराना वायरस के खात्मे के लिए यज्ञ किया।

सोमवार सुबह को कोराना वायरस के चलते गांव में शहीद दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। उसके स्थान पर गांव में एक सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित कर शहीद दिवस को मनाया गया। गांव में जाट रोड पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और झंडे की स्थापना के लिए सोमवार को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन देश पर मंडरा रहे संकट के चलते इस कार्यक्रम को गांव के कुछ लोगों के द्वारा मनाया गया। गांव में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना करने के बाद वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत देश में कोरोना वायरस से बढ़ रहे खतरे को लेकर हवन किया गया। गांव के लोगों के द्वारा हवन यज्ञ में आहुति देकर देश को इस मुसीबत से उभरने की प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि डॉ विनोद गर्ग के द्वारा प्रतिमा का अनावरण व ग्राम प्रधान के पति अक्षय कुमार के द्वारा झंडारोहण किया गया और शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मास्टर रणधीर सिंह, इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने सरकार के निर्देशों का पालन करने व कोरोना वायरस से मुक्ति के उपाय बताएं । इस दौरान पंकज, विकुल, अनुज ,चंद्रपाल , हरेंद्र सिंह , राहुल, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed