फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Know the reality regarding prevention of corona infection

कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में हकीकत जानी

Wed, 19 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Know the reality regarding prevention of corona infection
कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में हकीकत जानी
विज्ञापन

शामली। कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर शासन से नामित वरिष्ठ नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बाबूलाल मीणा ने कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
वरिष्ठ नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बाबूलाल मीणा ने मंगलवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलक्ट्रेट में अधिकारियों से वार्ता कर कोविड-19 की स्थिति की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना जांच, दवाई की उपलब्धता, एंबुलेंस, ऑक्सीजन आदि के संबंध में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि कोरोना जांच बढ़ाई जाएं। जहां पर स्टाफ की दिक्कत है, वहां पर स्टाफ बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, सफाई आदि कार्य किया जा रहा है। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद नोडल अधिकारी द्वारा पीएचसी बाबरी का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मौके पर नोडल अधिकारी को 32 लोगों का वैक्सीनेशन होना पाया गया। नोडल अधिकारी द्वारा बाबरी में स्थित एसएसडीएम राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा महिला चिकित्सा प्रभारी से मरीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नोडल अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर चिकित्सा अधीक्षक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed