{"_id":"589b62754f1c1b945237a6fa","slug":"kitab-ki-jagah-thamaya-fawda","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब की जगह थमाया फावड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब की जगह थमाया फावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गंगारामपुर खेड़की के प्राइमरी स्कूल में फावड़े से काम करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/चौसाना। गांव गंगारामपुर खेड़की के प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है, इसके लिये विद्यालय परिसर में निर्माण के लिये मिट्टी, रेत, रोड़ी आदि सामान डाला एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों के हाथ में मास्साब ने फावड़ा तथा झाड़ू थमा दी। शिकायत हुई तो खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।गया है।
विद्यालय में कक्षा पांच तक 108 बच्चे पंजीकृत है। इनको शिक्षित करने के लिए तीन अध्यापकों की नियुक्ति की गयी है। बुधवार की सुबह स्कूल में पहुंचे कुछ बच्चों को मास्साब ने फावड़ा थमा दिया और मिट्टी को मैदान में फैलाने में लगा दिया। इसके अलावा एक बच्ची के हाथ में कक्षा साफ करने के लिए झाडू हाथ में थमा दी और सफाई करानी शुरू कर दी। मासूम किताब छोड़ हाथों में फावड़ा लेकर मैदान में मिट्टी फैलाते रहे और कुछ बच्चे स्कूल के कमरों में झाडू लगाकर सफाई करते रहे।
प्रधानाध्यापक अमित कुमार का कहना है कि बच्चे जूनियर स्कूल के थे, उन्होंने बच्चों के हाथ में फावड़ा और झाडू नहीं दी। ग्राम प्रधान संजीव का कहना है कि स्कूल में सफाई के लिए मजदूरों को लगाया गया था।
विज्ञापन
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राय का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जांच कराकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी