{"_id":"58b324cd4f1c1bbe568311b5","slug":"kishor-ko-beer-mein-diya-jahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को बीयर में दिया जहरीला पदार्थ, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को बीयर में दिया जहरीला पदार्थ, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कुछ लोगों ने एक किशोर को बीयर में जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला रेफर कर दिया गया। शिकायत पुलिस को की गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दिल्लू निवासी नई बस्ती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ लोग उसके घर के सामने आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते थे। जिसके बाद उसने आरोपियों को कई बार रोका। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रख रहे थे। आरोप है कि रविवार को आरोपी उसके लड़के अमित (17) को अपने साथ ले गए।
आरोपियों ने उसको बीयर में जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खेत पर काम करने वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है।