{"_id":"63dc881643622c1eba6464f7","slug":"kisan-unions-dharna-shamli-news-c-14-1-102982-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसान यूनियन का वन विभाग कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसान यूनियन का वन विभाग कार्यालय पर धरना
Fri, 03 Feb 2023 09:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
शामली। पेड़ों के अवैध कटान पर अंकुश लगाने की मांग लेकर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लबनान चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। बाद में कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लबनान चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने वन विभाग कार्यालय पर धरना दिया। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांधला मेें बुढ़ाना रोड पर हरे भरे बागों से पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है।
धरने के बाद किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने शामली कलक्ट्रेट मेें पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि कांधला वन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से पिछले दो दिन से अवैध रूप से फलदार वृक्ष काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला उद्यान विभाग पर सवालिया प्रश्न लगाकर जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लबनान चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमित निर्वाल, मंडल महासचिव फरजंद अली, जिला उपाध्यक्ष भूषण धीमान, अनिल कुमार, तहसील अध्यक्ष बासित अली, इरफान, गयूर, हारुन, एहसान, गफ्फार आदि किसान मौजूद रहे।