फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kisan Union leader received letter from Energy Minister AK Sharma

किसान यूनियन नेता को मिला ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का पत्र

Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kisan Union leader received letter from Energy Minister AK Sharma
शामली। बिजली विभाग की ओटीएस स्कीम के तहत वसूली के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा किसान नेताओं को पत्र लिखकर सहयोग मांग रहे हैं।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक को उनका पत्र प्राप्त हुआ है। ऊर्जा मंत्री के पत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिले। यह तभी संभव है कि उपभोक्ता अपने खपत की गई बिजली का बिल का भुगतान समय पर करें। बिजली बिलों का नियमित भुगतान न होने से बकाया की राशि अधिक हो जाती है। ब्याज की अधिकता होने से उपभोक्ता ब्याज की धनराशि का भुगतान नहीं कर पाता है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण, घरेलू, निजी नलकूपों, वाणिज्य उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना लागू की है। योजना में एक लाख से अधिक मूल बकाया धनराशि वाले उपभोक्ताओं को यह सुविधा 6 से लेकर 12 किश्तों में भुगतान करने की सुविधा दी गई है। मंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं से योजना में घोषित सुविधाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed